प्रेम विवाह या लव मैरिज
जब दो प्रेम करने वाले प्रेमी एक दूसरे के साथ जीने मरने की कश्मे खाते और शादी करते है तो इसे प्रेम विवाह कहा जाता है। प्रेम विवाह का दूसरा नाम लव मैरेज, गंदर्भ विवाह भी कहते है इस विवाह का आधार ही प्रेम होता है क्योंकि प्रेमी जोड़े एक दूसरे के प्रेम में विलीन हो जाते है एक दूसरे के बिना जी नहीं पते और शादी का निर्णय कर लेते है। शादी करने वालो जोड़े पहले से एक दूसरे को जानते पहचानते है प्यार कभी भी और किसी से भी हो सकता है। यह परम्परा तो बहुत शदियों से चली आ रही है लेकिन आजकल प्रेम विवाह का प्रचलन बहुत तेजी से हो रहा है क्योंकि बच्चे पढ़ने तथा जॉब करने के लिए घर से ज़्यादातर बाहर रहते है। इसी दौरान उन्हे किसी ना किसी से प्रेम हो जाता है। प्रेम करना कोई गलत बात नहीं है क्योंकि प्रेम करों तो निभाना भी चाहिए। इस तरह के प्रेम विवाह में महिलाओ का शोषण कम होता है तथा घरेलू हिंसा जैसे लड़ाई- झगड़े मार पीट दहेज प्राथ आदि समस्यायों से छुटकारा मिलता है।
प्रेम विवाह करने से पुर्व रखे उम्र का ध्यान
प्रेम विवाह के लाभ
- प्रेम विवाह करने वाले प्रेमी एक दूसरे को पहले से भली भाँती जानते है तो उन्हे एक दूसरे को समझने में परेशानी नही होती है।
- प्रेम विवाह करने वाले जोड़े एक दूसरे की पसंद ना पसंद अच्छी तरह से जानते है तो उनके बीच लड़ाई होने की संभावना नहीं होती है।
- प्रेम विवाह करने पर हमारे देश में जाती प्रथा पूरी तरह से ख़तम हो जाएगी और सभी एक दूसरे को समान देंगे तथा ऊंच नीच का भेद भाव भी खत्म होता है।
- प्रेम विवाह में माता पिता को दहेज की चिंता नही करनी पड़ेगी और जो पैसे दहेज में लगना था वो पैसे को माता पिता अपनी बेटी की शिक्षा और करियर पर खर्च कर देना चाहिए।
- प्रेम विवाह में दहेज ना लेने पर पढ़े लिखे लड़को को पढ़ी लिखी लड़किया मिल जाती है इससे हमारा देश में साक्षारता की संख्या आगे होगा।
- प्रेम विवाह में पति पत्नी की सोच एक दूसरे के बराबर होने से दोनो के बीच समझोते की बात देखने को मिलती. इनके रिश्ते में कभी भी दरार नहीं होती और रिश्ता हमेशा मजबूत रहता है।
- प्रेम विवाह के ज़रिए आप ऐसे साथी चुन सकते है जिससे आप समझते है और जो आपकी भावनाओ की कदर करता है।
प्रेम विवाह के नुकसान
- प्रेम विवाह का सबसे बडा नुकसान अगर इंसान का प्रेम से मन भर जाये तो वह रिश्ता खत्म भी कर सकता है।
- प्रेम विवाह से परिवार के सदस्यों को बहुत सारी बुराइयों का समना करना पड़ता है क्योंकि गाँव समाज के लोगों के मुख से अनेक प्रकार के ताने सुनने पड है।
- प्रेम विवाह करने से कई परिवार की जिन्दगी बर्बाद हो जाती है जिसके जिम्मेदार सिर्फ प्रेमी और प्रेमिका होते है।
- प्रेम विवाह में खास कर लडकी के माता पिता भाई नाराज हो जाते है। क्योंकि प्रेम विवाह में लोग लड़की लेके भाग जाते है। उस लडकी के पिता व भाई आदि कभी खुश नही रह पाते उनकी जिन्दगी जिन्दा लाश की तरह हो जाती हैं।
- प्रेम विवाह परिवार के खिलाफ करने पर उनके परिवार के सदस्यों द्वारा आत्महत्या भी की जा सकती है क्युँकि वो बदनाम होने से मरना ज्यादा बेहतर समझते हैं।
प्रेम विवाह ओर पारम्परिक विवाह मे अन्तर
पारम्परिक विवाह:- इस विवाह में माता पिता परिजन की मर्जी को महत्व देकर वर वधु का विवाह किया जाता है इसमें ज्यादातर परम्परा, मान्यताओं , जाति , गौत्र आदि को मान्यता दी जाति है।

0 Comments